Showing posts with label जो शरण गुरु की आया. Show all posts
Showing posts with label जो शरण गुरु की आया. Show all posts

Monday, February 11, 2008

जो शरण गुरु की आया , इहलोक सुखी परलोक सुखी

जो शरण गुरु की आया , इहलोक सुखी परलोक सुखी

रामायण में शिवजी कहते, भागवत में सुखदेव जी कहते
गुरुवाणी में नानक जी कहते, जपो संत संग राम
इहलोक सुखी परलोक सुखी
हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी ॐ हरी हरी ॐ

चिंता और भय सब मिट जाये, दुर्गुण दोष सभी मिट जाये
चमके भाग्य सितारा , इहलोक सुखी परलोक सुखी
हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी ॐ हरी हरी ॐ

सांसो में हो नाम का सुमिरन , मन में हो गुरुदेव का चिंतन
जिसने यह अपनाया, इहलोक सुखी परलोक सुखी
हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी ॐ हरी हरी ॐ

बर्ह्म्ज्ञानी साकार बर्ह्म है , इनका न कोई बंधन है
सबको करे महान , इहलोक सुखी परलोक सुखी
हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी ॐ हरी हरी ॐ

कृपा तुम्हारी पा जायेंगे, जो सत्संग में आ जायेंगे
हो जाये भाव जग पार,इहलोक सुखी परलोक सुखी
हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी ॐ हरी हरी ॐ

जो संतो की निंदा करते , अपना ही वो वंश गवाते
जो संत शरण में जाते, इहलोक सुखी परलोक सुखी
हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी ॐ हरी हरी ॐ