Showing posts with label बड़ा दुःख पाया गुरुवर चरणों से मुख मोड़कर. Show all posts
Showing posts with label बड़ा दुःख पाया गुरुवर चरणों से मुख मोड़कर. Show all posts

Saturday, February 9, 2008

बड़ा दुःख पाया गुरुवर चरणों से मुख मोड़कर

बड़ा दुःख पाया गुरुवर चरणों से मुख मोड़कर
रो रो बुलावे बेटा आओ गुरु दोड के

भूल को मेरी गुरुवार माफ कर देओ ना
बालक तेरा ह दाता शमा कर देओ ना
और ना सताओ अपने मुखड़े को मोड़ के
रो रो बुलावे बेटा आओ गुरु दोड के

मुझे क्या पता था की येसा दुःख पाउँगा
तुझको भुला कर दर दर ठोकरे मैं खाऊंगा
चरणों में बैठा गुरूजी दोनों हाथ जोडके
रो रो बुलावे बेटा आओ गुरु दोड के

साथी भी झूठे सारे धोखा मैं खाया हूँ
तुझको भुलाकर गुरु चैन ना पाया हूँ
आँखे खुली अब मेरी सबको टटोल के
रो रो बुलावे बेटा आओ गुरु दोड के

गुरु और शिष्य का रिश्ता अनोखा
बाकी है जग सारा धोखा ही धोखा
प्याली पिला दे गुरु हरी ॐ घोल के
रो रो बुलावे बेटा आओ गुरु दोड के