Showing posts with label राम नाम गायेजा. Show all posts
Showing posts with label राम नाम गायेजा. Show all posts

Sunday, February 10, 2008

राम नाम गायेजा, प्रीत को बढाये जा

राम नाम गायेजा, प्रीत को बढाये जा
वो ही काम आएगा, साथ तेरे जायेगा
हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ

प्रीत एक राम की और प्रीत न कही
सच्ची प्रीती के मिले झांकी मेरे राम की
शांत मन से गायेजा, राम को रमाये जा
राम से ही पायेगा, मुक्ति फल पायेगा
हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ

ज्ञान दाता सदगुरु है भक्ति दाता सदगुरु है
शक्ति दाता सदगुरु है, मुक्ति दाता सदगुरु है
गुरुप्रीत गायेजा चरणों को ध्याये जा
सेवा और सुमिरन से , गुरुद्वार जायेजा
हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ

राम और गुरुवार में भेद जनता रहे
शीघ्र गिरता जायेगा , मुक्ति उसे न मिले
ज्ञानी एसे गुरुवर है, भोले शिव महेशवर है
देखते ही एसे लगे, बैठे जेसे ईश्वर है
हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ

मान और अपमान की चोट न लगे तुझे
आस क्या निराश क्या झूठी है ये मन लगे
गुरु प्रीत गायेजा, चरणों में जायेजा
मुक्ति गीत गायेजा , खुद ही सवर जायेगा
हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ

प्रेय और श्रेय का भेद जान जायेगा
प्रेय से गिरता रहे, श्रेय उठता जायेगा
गुरु से ही पायेगा , ज्ञान ये पचायेगा
धीरता से चलते हुए , बढता ही बढ जायेगा
हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ

गुरु एक माछी है , सच्चे तेरे साथी है
सेवा पूजा अर्चना से मुक्ति तेरी दासी है
ध्यान से पुकारे जा, दर्शन को पायेजा
गुरु राम तेरे है, राम गुरु गायेजा
हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ हरी हरी ॐ