Showing posts with label ज़रा ठहरो गुरुदेवा. Show all posts
Showing posts with label ज़रा ठहरो गुरुदेवा. Show all posts

Saturday, January 26, 2008

ज़रा ठहरो गुरुदेवा, अभी दिल भरा ही नहीं, अभी दिल भरा ही नहीं |

ज़रा ठहरो गुरुदेवा, अभी दिल भरा ही नहीं, अभी दिल भरा ही नहीं |

करें दर्शन, तुम्हारा हम, अभी दिल भरा ही नहीं, अभी दिल भरा ही नहीं ||१||


ये मतलब की है सब दुनिया हमें भरमायेगी, हमें भरमायेगी |

तेरी रहमत हमको गुरुवर, खुद ही तरायेगी, खुद ही तरायेगी |

यूँ हमसे दूर ना जाओ, अभी दिल भरा ही नहीं, अभी दिल भरा ही नहीं ||२||


एक झलक तेरी मेरे गुरुवर, बिगड़ी बनायेगी, बिगड़ी बनायेगी |

तेरी कृपा, सब प्यासों की, प्यास बुझायेगी, प्यास बुझायेगी |

ज़रा हम पर नजर ड़ालो, अभी दिल भरा ही नहीं, अभी दिल भरा ही नहीं ||३||


तुम जाओगे तो ये आँखें नीर बहायेंगी, नीर बहायेंगी |

मेरे जीवन में गुरुवर, उदासी छायेगी, उदासी छायेगी |

रहम की अब, नजर ड़ालो, अभी दिल भरा ही नहीं, अभी दिल भरा ही नहीं ||४||


तेरी कृपा ही हम को, तुम से मिलायेगी, तुम से मिलायेगी |

तेरी सेवा मेरा जीवन सफ़ल बनायेगी, सफ़ल बनायेगी |

ज़रा अमृत तो बरसाओ, अभी दिल भरा ही नहीं, अभी दिल भरा ही नहीं ||५||

तेरी करुणा ही भक्ति की, लगन लगायेगी, लगन लगायेगी |

तेरी दृष्टि मन मंदिर, में ज्योत जलायेगी, ज्योत जलायेगी |

तेरी मुस्कान से गुरुवर, अभी दिल भरा ही नहीं, अभी दिल भरा ही नहीं ||६||


पीड़ा विरह की हमको प्रभु, खूब सतायेगी, खूब सतायेगी |

बिना तेरे हृदय की कलियाँ, ये मुरझायेगी, ये मुरझायेगी |

विनय स्वीकार तुम कर लो, अभी दिल भरा ही नहीं, अभी दिल भरा ही नहीं ||७||


ज़रा ठहरो गुरुदेवा, अभी दिल भरा ही नहीं, अभी दिल भरा ही नहीं |

करें दर्शन, तुम्हारा हम, अभी दिल भरा ही नहीं, अभी दिल भरा ही नहीं ||