मेरे देवा सदगुरु देवा सारी उम्र करू मैं तेरी सेवा
ओ जय जय सदगुरुदेव जय जय सदगुरुदेव
प्रेमी सब हरि गुण गाओ, और जीवन सफल बनाओ
ओ जय जय सदगुरुदेव जय जय सदगुरुदेव
गुरु अजर अमर अविनाशी, खुद आये बैकुंठ्वासी
ओ जय जय सदगुरुदेव जय जय सदगुरुदेव
गुरु सब देवन के देवा, गुरुनानक और महादेव
ओ जय जय सदगुरुदेव जय जय सदगुरुदेव
हम सेवक बड़भागी, गुरुभक्ति हमें प्रिय लागी
ओ जय जय सदगुरुदेव जय जय सदगुरुदेव
गुरु अंतर ज्योत जगावे, दिल में दिलबर दिखलावे
ओ जय जय सदगुरुदेव जय जय सदगुरुदेव
करो सेवा गुरु जी की सेवा, मिले प्रेम भक्ति का मेवा
ओ जय जय सदगुरुदेव जय जय सदगुरुदेव
ॐ हरि ॐ हरि ॐ हरि ॐ हरि ॐ
राम सिया राम राम सिया राम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment